हरदोई: मिश्रिख लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद अशोक रावत भाजपा ने फिर बनाया प्रत्याशी,पार्टी नेतृत्व का जताया आभार
Hardoi, Hardoi | Mar 2, 2024 मिश्रिख लोकसभा सीट से सांसद अशोक रावत को भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पुनः टिकट मिलने पर अशोक रावत ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है, उन्होंने कहा कि यूपी की सभी लोकसभा सीटें भाजपा जितने जा रही है और एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।