बीती शाम पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बांझी गाँव के समीप ऑटो के धक्के से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। रविवार की सुबह नगर थाना के द्वारा मामला दर्ज किया गया और रविवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराने के पश्चात मृतक के परिजनों को शव सौंप दिया गया। मृतक का नाम रामधन राय था जो सतपहाड़ी गाँव का निवासी था।