लुणी: धुधांड़ा कस्बे के ग्राम पंचायत में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित।
Luni, Jodhpur | Mar 30, 2024 धुधांड़ा ग्राम पंचायत भवन में शुक्रवार को होली स्नेह मिलन समारोह सरपंच सुजाराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ जिसमें रामनगर नट कॉलोनी के गैर दल ने नृत्य प्रस्तुत किया व कल्पेश चौधरी और ममता गोस्वामी की टीम ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया।कार्यक्रम में भोपाज़ी मदनसिंह तंवर,उपसरपंच सुखाराम परिहार,देवीसिंह गौड़ सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।