लुणी: झालामंड में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,निर्भय होकर मतदान करने का दिया संदेश।
Luni, Jodhpur | Mar 29, 2024 जोधपुर जिले के लूणी क्षेत्र के झालामंड में पुलिस ने वृहस्पतिवार को फ्लैग मार्च निकाल कर निर्भय होकर मतदान करने का संदेश दिया।जानकारी के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन और अर्द्ध सैनिक बल द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाल कर भय मुक्त हो कर शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिया गया।