लुणी: कुड़ी होद से सालावास तक पेयजल पाइप लाइन से हटाए अवैध जल कनेक्शन।
Luni, Jodhpur | Mar 29, 2024 क्षेत्र के कुड़ी होद से सालावास गांव में जाने वाली पेयजल पाइप लाइन से वृहस्पति वार को अवैध कनेक्शन हटाए गए।जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता महेंद्र किराड़ ने बताया कि,आगामी गर्मी में पेयजल किल्लत को देखते हुए अवैध जल कनेक्शन हटाने का अभियान जोरो पर हैं जिसे लेकर कुड़ी होद से सालावास जाने वाली मुख्य पेयजल पाइप लाइन से अवैध जल कनेक्शन चिन्हित कर हटाए जा रहे हैं।