नानपारा: रिसिया थाना प्रांगण में आगामी बकरा ईद पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक हुई
रिसिया थाना प्रांगण में आगामी बकरा ईद पर्व के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक थाना प्रभारी मदन लाल के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक की गई। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और प्यार के साथ त्योहार मनाए उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही बताया है प्रतिबंधित जगह पर कुर्बानी वर्जित है।