अशोक नगर: कोलूआ रोड स्थित जय बाबा इंडियन गैस एजेंसी के बाहर लोगों ने किया चक्का जाम
अशोकनगर में सुबह के समय जय बाबा इंडियन गैस एजेंसी, कोलूआ रोड के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। उनका आरोप था कि उन्हें मोबाइल पर सिलेंडर डिलीवर होने का संदेश मिल चुका है, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। जब उन्होंने एजेंसी से संपर्क किया तो उन्हें सिलेंडरों नहीं मिला है। नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।