केराकत: जलालपुर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर गांव में घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर दी अपनी जान।
भवनाथपुर गांव की सरिता राजभर (30) पत्नी हंसराज घर के अपने कमरे में फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। महिला की मौत की सूचना उसके मायके वालों को दी गई। मायके वाले मौके पर पहुचकर पुलिस को सूचना दिए। पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का पति हंसराज रोजी रोटी के सिलसिले में सूरत रहता है।उसका एक नौ वर्ष का पुत्र भी है।