केराकत: केराकत कोतवाली क्षेत्र के मथुरापुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में मोपेड सवार एक व्यक्ति की हुई मौत, एक हुआ गंभीर घायल
बबलू वनवासी और करीमन वनवासी पुत्र सुभाष बनवासी निवासी ग्राम बिन्द थाना जलालपुर मोपेड से पराऊगंज की तरफ जा रहे थे। मोपेड सवार जैसे ही मथुरापुर के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा गए। आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में मोपेड सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। इलाज के दौरान कारीमन बनवासी की मौत हो गई जबकि बबलू की हालत गंभीर है।