रुदौली: पटरंगा थाने में पीस कमेटी की बैठक में बोले CO रुदौली, त्यौहार में हुड़दंगियों व अशांति फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
खबर रुदौली तहसील के पटरंगा थाना परिसर की है, जहां पर आगामी होली पर वह रमजान माह को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया, बैठक के दौरान SDM रुदौली प्रवीण कुमार यादव CO रुदौली आशीष निगम ने आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि होली के इस पर्व को खुशियों के साथ और एक दूसरे को गले लगा कर मनाएं क्योंकि इस बार की होली पवित्र माह रमजान भी चल रहा है ।