बस्ती: आवास विकास की समस्या पर CRO का त्वरित एक्शन, 2 घंटे में टूटी नाली का पत्थर लगवाया*
*बस्ती, 17 जुलाई 2026*
मीडिया में खबर प्रकाशित होते ही प्रशासन हरकत में आया। आवास विकास वार्ड-23_में महीनों से टूटी पड़ी नाली के पत्थर की समस्या को संज्ञान में लेते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी एवं नगर पालिका परिषद बस्ती के प्रभारी कीर्ति प्रकाश भारती ने मात्र 2 घंटे के अंदर उसे ठीक करवा दिया।
सुबह खबर प्रकाशित होने के बाद CRO श्री भारती ने तत्काल नगर पालिका की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने सड़क के बीच में खुले गड्ढे पर नया पत्थर लगाकर राहगीरों के लिए रास्ता सुरक्षित कर दिया।
*जनता ने किया सराहना*
आवास विकास की जनता ने CRO कीर्ति प्रकाश भारती के इस त्वरित और सकारात्मक कदम की खूब सराहना की है। स्थानीय लोगों ने कहा कि उनकी समस्या का इतनी जल्दी निराकरण होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। लोगों ने CRO के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील अधिकारी से ही जनता की उम्मीदें पूरी होती हैं।
*प्रभारी के रूप में सराहनीय पहल*
उल्लेखनीय है कि मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती वर्तमान में नगर पालिका परिषद बस्ती एवं प्रभारी स्थानीय निकाय के रूप में भी कार्य देख रहे हैं। उनके द्वारा आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं को गंभीरता से लेकर तुरंत समाधान कराने की पहल की आम जनता में प्रशंसा हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रशासन अगर इसी तरह त्वरित कार्रवाई करे तो शहर की कई समस्याओं का समाधान संभव है।
Kirti Prakash Bharti
*संवाददाता*
*हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य भारत*
Basti, Basti | Jul 17, 2026