श्रीनगर में आतंकवादियों से वीरतापूर्वक लड़ते हुए शहीद हुए सेलाय कुदादा की पत्नी बुधनी कुदादा को आवास निर्माण हेतु भूमि बन्दोबस्ती की स्वीकृति प्रदान की गई है। उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के द्वारा खूँटपानी अंचल अंतर्गत मौजा- अंकोलकुटी में 12.5 डिसमील अनावाद मालिक (गैरमजरूआ खास) खाते की भूमि को आवास निर्माण परियोजना के लिए बन्दोबस्त करने की स्वीकृति दी गई है।