लोहारू: लोहारू में फसल बीमा घोटाले पर किसानों का विरोध, विधायक राजवीर फरटिया को 14 मांगों का ज्ञापन सौंपा
आज लोहारू में अखिल भारतीय किसान सभा एवं संयुक्त किसान मोर्चा भिवानी के एक प्रतिनिधिमंडल ने यशस्वी विधायक श्री राजबीर सिंह फरटिया को किसानों की समस्याओं को लेकर 14 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में मुख्य रूप से खरीफ 2023 के दौरान हुई क्षति और उससे जुड़ी फसल बीमा योजना में लगभग 350 करोड़ रुपये के घोटाले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की गई।