लोहारू: भारत माता के वीर सपूत कर्नल शमशेर सिंह बिजारणियाँ को गांव ढाणी रहीमपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई
Loharu, Bhiwani | Jun 30, 2025 भिवानी जिले के उपमंडल लोहारू स्थित गांव ढाणी रहीमपुर के वीर सपूत कर्नल शमशेर सिंह बिजारणियाँ देश सेवा के दौरान शहीद हो गए। उनका पार्थिव शरीर आज सोमवार को उनके पैतृक गांव पहुंचा, जहां उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।