लखीमपुर खीरी जिले के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार शाम पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और कई मामलों में वांछित चल रहे गामा उर्फ सुफियान को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई ढखेरवा-निघासन रोड स्थित सिसैया चौराहे से करीब 100 मीटर दूर की गई।