ब्यौहारी: ब्यौहारी के जोरा में पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम जोरा में 36 वर्षीय रामजी तिवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर से 300 मीटर दूर पेड़ पर शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच रविवार सुबह 7 बजे से शुरू कर दी है।