चौमूं: चोंमू इलाके के हाड़ोता में घर के बाहर खड़ी जीप को अज्ञात चोरों ने चुराने का प्रयास किया, CCTV में कैद हुई तस्वीरें
Chomu, Jaipur | Mar 30, 2026 चौमूं क्षेत्र के हाडौता में एक घर के बाहर खड़ी जीप चोरी करने का प्रयास करने का मामला सामने आया हैं। दरअसल यह घटना विक्रम जनरल स्टोर के पास विनोद के मकान के बाहर देर रात हुई। अज्ञात बदमाश जीप चुराने की कोशिश कर रहे थे। चोर जीप लेकर आगे बढ़ ही रहे थे कि आसपास के लोगों की आहट सुनकर घबरा गए। स्थिति बिगड़ती देख वे जीप को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गए।