हलसी: हलसी पुलिस ने प्रेमडीहा गांव से मारपीट एवं हत्या का प्रयास मामले के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हलसी थाना कांड संख्या 67/26 मारपीट एवं हत्या का प्रयास मामले में स्थानीय पुलिस ने प्रेमडीहा गांव से इसी गांव के रहने वाले मो.मुसन खान के पुत्र मोहम्मद सोहराब खान को गिरफ्तार किया है. जिसे रविवार अपराह्न 1 बजे हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. 18 मार्च 2026 को प्रेमडीहा गांव में मारपीट की गई थी. उक्त मामले में आठ लोग नामेद हैं.