लालगंज: देवगांव क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट, उमसभरी गर्मी से लोगों को मिली राहत
आजमगढ़ जनपद के लालगंज तहसील अंतर्गत देवगांव क्षेत्र में शनिवार दोपहर तेज आंधी व हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया । जिससे उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली । वही कई स्थानों पर टिनशेड उड़ गए जिससे लोग परेशान भी दिखे । वही भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को तेज आंधी और हल्की बारिश ने राहत पहुंचाई । अचानक बदले मौसम के कारण क्षेत्र में तेज हवाएं चलने लगी ।