बंजरिया: बंजरिया के चैलाहा वार्ड 13 में नाला के पानी की निकासी न होने से पानी लोगों के घरों में बह रहा है
बंजरिया के चैलाहा वार्ड 13 में नाला के पानी का निकासी नही होने के कारण नाला का पानी ओभरफ्लो होकर लोगो के घरों में घुस रहा है। जिसके कारण लोगो मे काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि नाला में लोगो के घरों का पानी व बारिश का पानी बह रहा है। निकासी नही होने के कारण सड़क पर बह रहा है,जिससे नमाजियों को नमाज पढ़ने जाने के साथ सड़क पर चलने में भी परेशानी हो रही है।