बहराइच: विकास भवन सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम का आयोजन, सीएम योगी के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
बहराइच विकास भवन सभागार में शनिवार को दानवीर भामाशाह की जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, जिलाधिकारी मोनिका रानी, सीडीओ मुकेश चंद्र, डिप्टी कमिश्नर व अन्य अधिकारियों ने दानवीर भामाशाह के चित्र माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।