गोवर्धन: गोवर्धन की मानसी गंगा में डूबने से आगरा के किशोर की हुई मौत, कल डूबने से दो चचेरे भाइयों की गई थी जान
अधिकमास के दौरान गिरिराज महाराज की सप्तकोशी की परिक्रमा के लिए उमड़ रही लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच रविवार सुबह एक हादसा हो गया। गोवर्धन के मानसी गंगा कुंड में डूबने से आगरा के शाहगंज रामनगर निवासी 15 वर्षीय भीम की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भीम रिश्तेदारों के साथ परिक्रमा करने आया था। मानसी गंगा के घाट पर स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया।