अशोकनगर शहर की छै घरा कॉलोनी में दुकान पर रखने दिए रुपए वापिस मांगने पर एक युवक की गर्दन में दो लोगों ने उस्तरा मार दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार छै घरा निवासी गोलू पुत्र भगवत सिंह लोधी उम्र 35 वर्ष ने कुछ दिनों पहले पड़ोस में रहने वाले शिवचरण को 5 हजार रुपए रखने दिए थे।