लखीसराय: पुरानी बाजार सदर अंचल परिसर के शिव पार्वती मंदिर में शिव महा रुद्राभिषेक का आयोजन
लखीसराय शहर के पुरानी बाजार सदर अंचल परिसर स्थित शिव मंदिर में एक दिवसीय श्री शिव महा रुद्राभिषेक महोत्सव का भव्य आयोजन सोमवार की पूर्वाहन 10:00 बजे से आयोजित किया जा रहा । इस धार्मिक आयोजन हिंदू शिव भवानी सेना द्वारा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह केवल लखीसराय तक सीमित नहीं है बलिक पूरे भारत में 1008 शिव मंदिरों में एक साथ आयोजित किया जा रहा।