गया टाउन सीडी ब्लॉक: पॉक्सो एक्ट मामले में गया कोर्ट ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा, ₹1 लाख 60 हजार का जुर्माना
गया पुलिस की प्रभावी कार्रवाई और अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर गया कोर्ट के विशेष पॉक्सो कोर्ट ADJ-06 गया ने एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर 1 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। एसएसपी सुशील कुमार ने गुरुवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि यह मामला महिला थाना से जुड़ा है।