आज दिनांक 25.08.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा द्वारा सदर अस्पताल, सासाराम एवं डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने डायलिसिस के लिए आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं उपचार की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों एवं कर्मियों से मरीजों की संख्या, उपलब्ध संसाधनों तथा डायलिसिस सेवाओं के सुचारू संचालन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। मरीजों की सुविधा एवं संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सिविल सर्जन, डीपीएम, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#IPRD
#PublicService
#BiharGovernment
#DistrictAdministration
#BiharHealthDepartment
Bihar Health Department
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 25, 2026