सीतापुर: नगर में नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
सीतापुर जनपद के नगर क्षेत्र में सरायन नदी और पिराई नदी का जलस्तर बढ़ जाने से बाढ़ जैसे हालात हो गए जिसके चलते जिला अधिकारी ने स्थानीय लोगों को हो रही जन समस्याओं का जायजा लेने के लिए बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया इस दौरान रैन बसेरे एवं लोगों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जाना एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए हैं।