ठेठईटांगर: ठेठईटांगर पंचायत में छोटानागपुर कल्याण निकेतन की ओर से ग्राम सभा नेतृत्वकर्ता को दिया गया प्रशिक्षण
ठेठईटांगर पंचायत भवन में शनिवार को छोटा नागपुर कल्याण निकेतन की ओर से ग्राम सभा के नेतृत्व कर्ताओं के बीच प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर उन्हें झारखंड सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही कहा गया कि उन योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर अपने क्षेत्र एवं ग्रामीण लोगों को इस योजनाओं का लाभ दिलाए ।मौके पर सचिव प्रियंका सिंह उपस्थित रही।