ठेठईटांगर: उप निर्वाचन पदाधिकारी सिमडेगा ने ठेठईटांगर प्रखंड कार्यालय में बीएलओ एवं सुपरवाइजर से की बैठक
सिमडेगा जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो के द्वारा ठेठईटांगर प्रखंड कार्यालय में बुधवार बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर के साथ समीक्षा बैठक की। मौके पर उन्होंने नए मतदाताओं के एपिक कार्ड ब्लैक एंड व्हाइट एपिक कार्ड पर पत्र 6,7,8 तथा अनुलग्नक 6,10 के बारे में विस्तार पूर्वक समीक्षा करते हुए जानकारी दिया ।मौके पर बीडीओ सहित अन्य उपस्थित रहे।