ठेठईटांगर: ठेठईटांगर प्रखंड मैदान में प्रखंड स्तरीय 63वां सुब्रोतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
ठेठईटांगर प्रखंड मैदान मे गुरुवार को प्रखंड स्तरीय 63वां सुब्रोतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया।कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज,बीडीओ नूतन मिंज दीप प्रज्वलित एव खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुरुआत की। प्रखंड प्रमुख ने कहा कि खेल के क्षेत्र में रोजगार के अवसर है ऐसे में आप सभी बेहतर खेलते हुए अपना भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।