केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने ग्राम पारकना में विकास कार्यो का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
--
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विकासखण्ड मुंगावली के ग्राम परकाना में लगभग 51 करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि विकास कार्यों में परकाना की कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने वाली 9 महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएँ भी शामिल हैं। यह विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक परिवार के जीवन में सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि सुनिश्चित करने का संकल्प है। हमारे मुंगावली का प्रत्येक गाँव विकास की नई ऊँचाइयों को छुए और जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आए, इसी उद्देश्य के साथ हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मुंगावली विधायक श्री बृजेन्द्र सिंह यादव,चंदेरी विधायक श्री जगन्नाथ सिंह रघुवंशी,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी,कलेक्टर श्री साकेत मालवीय,पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण,अधिकारीगण एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026