रामपुर मनिहारन: थाना बडगांव पुलिस ने खेत की मेढ़ और घास रखने के विवाद में जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
सहारनपुर के बडगांव थाना क्षेत्र में खेत की मेढ़ और घास रखने को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए दो डंडे भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 27 मई को गांव जडौदा पांडा के जंगल में मेढ़ की साझेदारी और घास रखने को लेकर विवाद हुआ था।