उधवा: दरगाहडांगा गांव की एक महिला के बैंक खाते से पांच हजार रुपये की अवैध निकासी हुई
राधानगर थाना क्षेत्र के पतौड़ा पंचायत अंतर्गत दरगाहडांगा गांव की एक महिला के बैंक खाते से पांच हजार रुपए की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला के बैंक खाते से दो अलग-अलग तिथियों में कुल पांच हजार रुपये की निकासी की गई है। पीड़िता महिला ने बताया कि उनका बैंक खाता बैंक ऑफ इंडिया की बरहरवा शाखा में है।