अरगोड़ा में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का आरोप, 30 वर्षीय युवक गिरफ्तार
रांची, 19 सितंबर 2026। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के जतरा मैदान, हरमू के पास ब्राउन शुगर की कथित खरीद-बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने मौके से सुशांत कुमार कर्ण (करीब 30 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक उसके पास से 6 पुड़िया ब्राउन शुगर, कुल 1.79 ग्राम, एक Redmi मोबाइल फोन और ₹1,000 नकद बरामद किया गया।
मामले में अरगोड़ा थाना कांड संख्या 252/26, दिनांक 19 सितंबर 2026, के तहत NDPS Act की धारा 22(A)/22(B) में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
छापेमारी टीम में हटिया डीएसपी नीरज कुमार, अरगोड़ा थाना प्रभारी सतीश कुमार गोराई, पुलिस अवर निरीक्षक शुभम कुमार सिंह, नितेश टोपनो, पिंटू कुमार, स्वरूप भंडारी तथा सशस्त्र बल शामिल थे।
पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#RanchiNews #RanchiPolice #ArgoraPolice #Harmu #BrownSugar #DrugNews #DrugFreeJharkhand #JharkhandNews #RanchiCrime #CrimeNews #PoliceAction #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #JharkhandUpdate #RanchiUpdate #NDPSAct #DrugSeizure #LoktantraBharat #रांची #झारखंडन्यूज #ब्राउनशुगर #रांचीपुलिस #क्राइम_न्यूज #ताजा_खबर