अशोक नगर: सोनेरा गांव के पास बस-बाइक की टक्कर,तीन युवकों की दर्दनाक मौत,सड़क पर बिछीं लाशें खून से पानी का रंग लाल हो गया
अशोकनगर में गुरुवार को शाम 6 बजे के आसपास दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। कचनार थाना क्षेत्र के सोनेरा गांव के पास बस और बाइक की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र के क्यापुर गांव निवासी मोकम प्रजापति, फूल सिंह मेहता और सुनील शिकारी अपनी स्प्लेंडर बाइक से सोनेरा गांव आए थे।