खलीलाबाद: मारपीट के अलग-अलग मामलों में 09 अभियुक्तों का चालान, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महुली पुलिस की कार्रवाई
संतकबीरनगर। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में थाना महुली पुलिस ने मारपीट के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार महुली थाना क्षेत्र में मारपीट