सैदपुर: गांधी-शास्त्री जयंती पर गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों और 'माई भारत' के स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गैबीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में गौतम सेवा फाउंडेशन और 'माई भारत' के संयुक्त आयोजन में युवाओं ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में एकेडमी के सैकड़ों युवा खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।