बरेली: रायसेन के छींद धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हनुमान जन्मोत्सव पर लाखों भक्तों के पहुंचने की संभावना
रायसेन जिले की बरेली तहसील स्थित प्रसिद्ध छींद धाम में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे महाआरती के साथ धार्मिक आयोजनों की शुरुआत हुई, जिसमें भगवान हनुमान को विशेष चोला चढ़ाया गया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ और पूजा-अर्चना का सिलसिला दिनभर जारी रहेगा।