गाज़ीपुर: छात्रा की मौत से सनसनी, सुसाइड नोट में अनस का नाम, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा, आरोपी भाई समेत अन्य गिरफ्तार-एसपी ग्रामीण
गाजीपुर के मोहम्मदाबाद कस्बे में एक नाबालिग छात्रा की मौत के बाद सनसनी फैल गई। छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस बात की जानकारी एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने दी है।