कुर्था: सुबह की सैर बनी मौत का सफर, 7 माह बाद हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
Kurtha, Arwal | May 10, 2026 कुर्था थाना कांड 174/25 के नामजद आरोपी धर्मेंद्र कुमार पांडे को एसटीएफ बोधगया टीम ने गिरफ्तार कर कुर्था पुलिस को सौंप दिया। 14 अक्टूबर 2025 को सुबह 4 बजे सचई गांव के आहार पुल पर मॉर्निंग वॉक के दौरान पुरुषोत्तम मिश्रा उर्फ संतोष मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। थानाध्यक्ष समीर कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है, आगे कानूनी कार्रवाई हो रही है।