जतारा: जतारा-टीकमगढ मार्ग:बेकाबू टैक्सी ने बाइक को मारी टक्कर, महिला समेत 5 घायल
जतारा। जतारा-टीकमगढ़ बाईपास मार्ग पर एक तेज रफ्तार आपे टैक्सी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती और तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि मऊरानीपुर निवासी मोहन रैकवार अपने परिवार के साथ जतारा आ रहे थे।