फिरोज़ाबाद: भूतेश्वर मंदिर के पास अज्ञात वाहन बाइक सवार तीन लोगो को रौदा,दम्पति और मासूम बालक समेत 3 घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के भूतेश्वर मंदिर के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन बाइक सवार तीनो लोगो को रोदता हुआ मोके से फरार हो गया। हादसे में गांव भूड़ गड्डा निवासी सुनील उसकी पत्नी उपमा और 7 वर्षीय बालक घायल हुआ है। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बाइक सवार फ़िरोज़ाबाद से गांव भूड़ गड्डा जा रहे थे।