कांगड़ा : कुमार चंचल के भजनों पर झूम उठा मां काथला का दरबार, भक्तों ने लिया भक्ति रस का आनंद |
Kangra Express
*कांगड़ा क्षेत्र के मां काथला मंदिर में आयोजित भव्य भगवती जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक कुमार चंचल के मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। जैसे ही कुमार चंचल ने मां भगवती की महिमा का गुणगान शुरू किया, पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में डूब गया।
*आयोजकों ने बताया कि जागरण का मुख्य आकर्षण कुमार चंचल की शानदार प्रस्तुति रही, जिसने पूरी रात भक्तों को बांधे रखा। कार्यक्रम के अंत में मां भगवती की आरती के साथ सभी श्रद्धालुओं की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
#kangraexpress #kathlamata #jagran #kumarchanchal #singer #NewsUpdate #facebookviral #viralnews #kangranews #HimachalNews #facebookpost
Kangra, Kangra | Jun 14, 2026