फिरोज़ाबाद: गांव ईखू में नाली की सफाई को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला
फ़िरोज़ाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव ईखू में शनिवार की देरशाम बड़े भाई नाशिर हुसैन ने अपने छोटे भाई कुतबुद्दीन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हुआ है। घटना के पीछे नाली की सफाई को लेकर बताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस थाने में बड़े भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।