फिरोज़ाबाद: पुलिस ने मादक पदार्थ के एक तस्कर कोहिनूर रोड तिराहे के पास किया गिरफ्तार,2किलो नाजायज गांजा बरामद
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने शनिवार की सुवह मादक पदार्थ के एक तस्कर को कोहिनूर रोड तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आये आरोपी को नाम शाहनवाज़ है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीव 2किलो नाजायज गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।