अम्बाला: बलदेव नगर स्थित एक्साइज डिपार्टमेंट के ज्वाइंट कमिश्नर के ऑफिस से यूपीएस की 20 बैटरियां चोरी, रीडर की शिकायत पर मामला द
Ambala, Ambala | Jan 24, 2024 बलदेव नगर स्थित एक्साइज डिपार्टमेंट के ज्वाइंट कमिश्नर ऑफिस के स्टोर रूम से यूपीएस की 20 बैटरियां चोरी हो गई। मामला बीती 15 जनवरी का है। इस मामले में अधिकारी अभी तक अपने स्तर पर जांच पड़ताल करते रहे। लेकिन जब आरोपी के बारे पता नहीं चला तो आज रीडर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।