अम्बाला: पटवार खाना में पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाज़ी, कामकाज रखा बंद
Ambala, Ambala | Jan 24, 2024 पटवारी के द्वारा अपनी मांगों को लेकर अंबाला शहर में 3 जनवरी से किया जा रहा आंदोलन अभी भी जारी है। सचिव ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं की तो उनका आंदोलन अनिश्चित काल तक चलता रहेगा। पटवारियों ने आंदोलन के मद्देनज़र पटवार खाना में कामकाज बंद रखा है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।