अम्बाला: शहर के कपड़ा मार्केट में खरीदारी करने आई पंजाब की महिला घर वापस नहीं लौटी, पिता ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट
Ambala, Ambala | Jan 24, 2024 पंजाब के जिला पटियाला के गांव सनौली की रहने वाली महिला 23 जनवरी 2024 को कपड़ा मार्केट में खरीदारी करने आई थी।सामान खरीद कर पीली कोठी के पास से ऑटो लिया और घर फोन किया कि वह वापस आ रही है। लेकिन अब तक वह घर नहीं पहुंची है। लापता महिला के पिता के बयान पर सिटी थाने में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।