रफीगंज: रफीगंज प्रखंड के पौथू थाना पुलिस ने ईटार गांव से पास्को एक्ट के नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार, अपहृता भी बरामद
रफीगंज के पौथू थाना पुलिस ने ईटार गांव से पॉक्सो एक्ट के नामजद आरोपी दुखन भगत के पुत्र सुधांशु कुमार उर्फ कैलाश कुमार को गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह 9 बजे पौथू थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने पौथू थाना कांड संख्या 72/26 में कार्रवाई करते हुए अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।