शाहबाद: पंचायतों में बिगड़ी सफाई व्यवस्था, कचरा पात्र भी नहीं हो रहे खाली
Shahbad, Baran | Oct 7, 2026 शाहाबाद व केलवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। वार्डों में नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं और गंदा पानी सड़कों पर बहने से कीचड़ व दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है। कचरा पात्र नियमित खाली नहीं होने से ओवरफ्लो हो रहे हैं और आसपास गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा है।